फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water filled up to a foot in the school, taught the students by sitting in the panchayat house

स्कूल में भरा एक फुट तक पानी, छात्रों को पंचायत घर में बैठाकर पढ़ाया

Fri, 03 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water filled up to a foot in the school, taught the students by sitting in the panchayat house
प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में जलभराव के कारण बागपत के फैजपुर निनाना गांव स्थित पंचायत घर में बच? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। राजकीय विद्यालयों की बदहाली दूर नहीं हो रही है और इसका खामियाजा वहां पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। फैजपुर निनाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण एक फुट तक पानी भर गया। बच्चे पानी के बीच से निकलकर कमरों तक पहुंचे, लेकिन वहां भी बैठने की जगह नहीं मिली। इस पर उनको पंचायत घर में टाट-पट्टी पर बैठाकर पढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बारिश होते ही पानी भर जाता है। जलनिकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। अभी तक स्कूल बंद होने के कारण इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। मगर, स्कूल खुलने के बाद शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई तो स्कूल में एक फुट तक पानी भर गया। विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो उनको पानी के बीच से निकलकर कमरों तक जाना पड़ा। कमरों के अंदर भी पानी भरा होने से वहां बैठने की जगह तक नहीं थी। इस बारे में प्रधान के प्रतिनिधि रोहित धनकड़ को बताया गया तो वह स्कूल में पहुंचे। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने पर प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों को पंचायत घर में बैठाकर पढ़ाने की बात कही। इस पर विद्यार्थियों को पंचायत घर भेजा गया, जहां टाट-पट्टी पर बैठाकर पढ़ाया गया। ग्रामीणों ने पानी निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस तरह की समस्या है तो मुख्य अध्यापक को मुझे बताना चाहिए था। इस बारे में मुझे अभी तक बताया ही नहीं गया है। अब समस्या के बारे में जानकारी मिली है और इसका जल्द ही समाधान कराया जाएगा। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed