फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water filled in the pits, this is the story of the school road

गड्ढों में भरा पानी, ये है पाठशाला मार्ग की कहानी

Sun, 31 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the pits, this is the story of the school road
खेकड़ा मे पाठशाला रोड पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। खेकड़ा के पाठशाला मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में जलभराव की स्थिति भयावह हो गई है। जिस कारण पाठशाला मार्ग ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। दूर तक हुए जलभराव के कारण पैदल आने जाने वाले लोग नहीं निकल पा रहे हैं। वाहन भी जलभराव में बने गड्ढों में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इतनी परेशानी होने के बावजूद भी तहसील प्रशासन इससे अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाने के लिए खेकड़ा का पाठशाला मार्ग मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर भारी आवागमन लगा रहता हैं। यह मार्ग करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। शहीद द्वार के पास मार्ग में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिनमें करीब एक माह से फैक्टरियों का केमिकल युक्त दूषित पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

तीन दिन से हो रही बारिश के कारण पाठशाला मार्ग पर जलभराव की स्थिति और अधिक भयावह हो गई है। जिस कारण लोगों का पैदल आना जाना बंद हो गया है। रविवार को बाइक सवार धीरज, जितेंद्र, पंकज आदि जलभराव में गिरकर घायल हो गए। कई बार तहसील प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग कर चुके है, लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र, रामकुमार धामा, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, राजू आदि ने एसडीएम से शीघ्र समस्या का निदान कराए जाने की मांग की। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित को समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed