{"_id":"636017519d51db0d4a06ada6","slug":"warm-welcome-on-reaching-big-shot-shooting-academy-baraut-news-mrt611661757","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मीटर एयर रायफल में अंजिल ने झटका स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मीटर एयर रायफल में अंजिल ने झटका स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिग शॉट शूटिंग अकादमी बिजरौल रोड पर सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. कर्णी सिंह शूंटिग रेंज पर संपन्न हुई 41वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक झटकने वाली एकेडमी की शूटर को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अभिनव तोमर, डायरेक्टर सौरभ तोमर व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच अनु तोमर ने किया। डायरेक्टर सौरभ तोमर ने बताया कि हाल ही में 41वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली की डॉ. कर्णी शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ था। इसमें एकेडमी की शूटर अंजलि ने प्रतिभाग कर दस मीटर एयर रायफल महिला एनआर श्रेणी में 400 में से 397 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अभिनव तोमर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। अभिभावकों को बेटियों में अंतर नहीं समझाना चाहिए। उनका सहयोग करें। उन्होंने बेटियों से आगे बढ़कर परिजनों का मान बढ़ाने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में डॉॅ. अभिनव तोमर, सभासद योगेश तोमर, विनोद बालिया, रवींद्र तोमर, प्रतीक तोमर, हरवेंद्र तोमर, मुकेश तोमर आदि शामिल रहे।