{"_id":"581103834f1c1bcc75bc4326","slug":"ward-boy-stranded-on-beating-the-docto","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में वार्ड ब्वाय को पीटने पर फंसे डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में वार्ड ब्वाय को पीटने पर फंसे डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय की पिटाई करके डॉक्टर भूपेंद्र कुमार फंस गए हैं। सीएमएस ने उनको तत्काल इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। उस समय अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में सोमवार रात इमरजेंसी में डॉक्टर भूपेंद्र कुमार तैनात थे। देर रात उनका किसी बात को लेकर वार्ड ब्वाय शिवराज से कहासुनी हो गई थी। इस पर डॉक्टर भूपेंद्र ने वार्ड ब्वाय शिवराज की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाह ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने फुटेज की जांच की। मामले को गंभीर मानते हुए डाक्टर भूपेंद्र को इमरजेंसी ड्यूटी से हटा दिया गया है। सीएमएस का कहना है कि फुटेज की जांच चल रही है। साथ ही अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर डाक्टर भूपेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सक मरीजों से भी बदसलूकी का आरोपी
बागपत। वार्ड ब्वाय शिवराज घटना से भयभीत है। उसका आरोप है कि चिकित्सक उसे धमकी दे रहे हैं। उसने बताया कि डाक्टर भूपेंद्र अधिकांश कर्मचारियों से बदसलूकी करते हैं। यहां तक कि मरीजों के साथ भी कई बार मारपीट कर देते हैं।