फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wanted to marry Aryan's sister, murdered after refusing

Baghpat News: आर्यन की बहन से शादी करना चाहता था, मना करने पर की हत्या

Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Wanted to marry Aryan's sister, murdered after refusing
बिनौली। थाना बिनौली पुलिस ने जिवाना गुलियान गांव निवासी कक्षा 11 वीं के छात्र आर्यन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी आशीष उर्फ कल्लू के आर्यन की बहन के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन आर्यन के घर वालों ने उसकी बहन की शादी तय कर दी थी। आर्यन भी इस शादी के खिलाफ था। इससे गुस्साकर ही उसने आर्यन की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि आर्यन ( 17) पुत्र राजन निवासी जिवाना गुलियान की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी आशीष उर्फ कल्लू पुत्र बिजेंद्र निवासी जिवाना गुलियान को सोमवार की रात्रि डेरा सच्चा सौदा के पास से मुठभेड़ के बाद हत्या में प्रयुक्त बाइक व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आशीष ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके आर्यन की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। घर वालों ने आर्यन की बहन की शादी तय कर दी थी, लेकिन आशीष उससे शादी करना चाहता था इसके लिए आशीष ने आर्यन से उसके परिवार वालों के साथ कुछ भी कर देने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन आर्यन इस शादी के खिलाफ था।
विज्ञापन

इसी से गुस्सा होकर वह आर्यन को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया और तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी आशीष उर्फ कल्लू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के दो युवकों ने दिलाया तमंचा, कारतूस
इंस्पेक्टर ने बताया कि आशीष के अनुसार आर्यन की हत्या के लिए उसने गांव के ही दो युवकों के साथ योजना बनाई। उन्होंने ही उसे तमंचा व कारतूस उपलब्ध कराए। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed