फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Walnuts became expensive and almond prices fell

अखरोट हुआ महंगा और बादाम के गिर गए दाम

Tue, 10 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Walnuts became expensive and almond prices fell
मिठाई बाजार में कम चहल-पहल, ड्राई फ्रूट की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत (बागपत)। कोरोना काल के कारण दिवाली के त्योहार पर इस बार बाजार की रंगत बदली हुई है। मिठाई खरीदने से लोग परहेज कर रहे हैं। ड्राई फ्रूट में अखरोट महंगा हुआ है और बादाम के दाम गिर गए हैं। दुकानदारों का कहना हैं कि मिठाई तो कम बिक ही रही है, लेकिन अभी तक ड्राई फ्रू्ट की भी अपेक्षित मांग नहीं है। यही वजह है कि अखरोट को छोड़कर अन्य चीजों के दाम गिर गए हैं। दुकानदार राजेश का कहना है कि मिठाई की खरीद कम होने से ड्राई फ्रूट के दाम अधिक होने चाहिए थे, लेकिन मांग कम होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया है।
इस तरह हैं बाजार में भाव
बागपत। बादाम गिरी 650 से 750 रुपये प्रति किलो है। डिब्बे में भी यही भाव है। पिछले साल के सापेक्ष 50 से 75 रुपये प्रति किलो कम है। काजू 650 से 1200 रुपये मिल रहा है। पिछले साल के सापेक्ष एक सौ रुपये दाम कम है। अखरोट का भाव 850 से 1350 रुपये है, पिछले साल के सापेक्ष एक सौ रुपये महंगा हो गया है। पिश्ता, किशमिश के भाव लगभग समान बने हुए हैं।
विज्ञापन

------------------------------
ग्राहक तैयार करा रहे स्पेशल पैकेट
बड़ौत। दुकानदार दीपक जैन का कहना है कि गिफ्ट पैक के आर्डर ज्यादा आ रहे हैं। 300 ग्राम से लेकर पांच किलो तक के गिफ्ट पैक हैं। ग्राहक अपनी क्षमता के हिसाब से पैक तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले मिठाई दुकानदार
बड़ौत। मिठाई विक्रेता हरीश कुमार जैन, रूबल जैन, सुनील कुमार का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार मिठाइयों का कारोबार कम है। लॉकडाउन से काफी नुकसान उठना पड़ा।

तैयार कराई जा रही ड्राइफ्रूट की विशेष डलिया
बागपत। दुकानदार राजेश का कहना है कि ग्राहक अपने हिसाब से पैकेट तैयार करा रहे हैं। डलिया में अपनी पसंद का सामान रखवाते हैं। कोरोना के कारण एहतियात बरती जा रही है। विशेष डलिया तीन सौ रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed