{"_id":"5a7f4c7a4f1c1b5e028b4a21","slug":"wall-collapse-on-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ऊपर दीवार गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ऊपर दीवार गिरी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ा खुब्बीपुर गांव में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा खुब्बीपुर गांव में दीवार के मलबे में दबने से महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
निवाड़ा निवासी कविता (45) अपने घर में खाना बना रही थी। अचानक उनके मकान की एक दीवार गिर गई। इस दीवार के मलबे में कविता के अलावा उसकी बेटी रचना और बेटा आशु भी दब गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
परिजनों सहित अन्य लोगों ने तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तीनों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को दिल्ली के लिए रेफर किया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान दिल्ली में घायल कविता ने दम तोड़ दिया दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताया गया है। परिजन शव को लेकर गांव में पहुंचे और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। उधर, पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।