फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voters will have to vote in the dark

अंधेरे में मतदान करना पड़ेगा वोटरों को

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Voters will have to vote in the dark
बिजली
बागपत के दोघट में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक भड़ल में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। विद्यालय में चार साल से बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यालय को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बनाया। 11 फरवरी को अंधेरे में ही वोटरों को मतदान करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

 

प्राथमिक विद्यालय नंबर एक भड़ल में चार साल पहले चोर विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर ले गए थे। शिक्षकों ने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में तभी अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और विद्यालय में चार साल से बिजली नहीं है। बच्चे अंधेरे में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में विद्युत कनेक्शन चल रहा है। विद्युत निगम बिना बिजली के ही बिजली का बिल दे रहा है। प्रधानाध्यापक विकास राणा ने बताया  उच्चाधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। अब विधानसभा चुनाव सिर पर है। विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया है। 11 फरवरी को चुनाव वाले दिन विद्यालय में मतदाताओं को अंधेरे में ही मतदान करना पड़ेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा मतदान से पहले ही विद्यालय में बिजली की व्यवस्था करा दी जाएगी, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन

 

वहीं प्राथमिक विद्यालय गैडबरा का भी यही हाल है। विद्यालय से कुछ दिन पहले विद्युत केबल चोरी हो गया था। प्रधानाध्यापक ने विभागीय अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया था, लेकिन आज तक भी नया केबल नहीं लगाया है। इस विद्यालय को भी मतदान केंद्र बनाया है। यहां  भी वोटरों को अंधेरे में ही मतदान करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed