फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voters of Santnagar voted in Barnawa, three km away

संतनगर के वोटरों ने तीन किमी दूर बरनावा में किया मतदान

Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Voters of Santnagar voted in Barnawa, three km away
बड़ौत। बिनौली ब्लाक के संतनगर गांव के मतदाताओं को तीन किमी दूर बरनावा गांव के मतदान केंद्र में मतदान किया।
विज्ञापन

दाहा-बरनावा मार्ग पर बरनावा गांव से तीन किमी दूर संत नगर गांव बसा है। गांव में 450 वोटर हैं। सुविधा की बात की जाए तो आज भी ग्रामीण जन सुविधाओं से वंचित है। गांव मेें न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की। शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को या तो बिनौली, बरनावा या दाहा जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार प्रशासनिक अफसरों व जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को पंचायत चुनाव में लोगों ने तीन किमी दूर बरनावा गांव मेें बने मतदान केंद्र पर वोट डाले। लोगों ने मतदान केंद्र पहुंचने के लिए भैसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राली का सहारा लिया। जिन लोगों के पास संसाधन नहीं था। उन्होंने इस आस पर तीन किमी दूर जाकर मतदान किया, की कभी न कभी उनके गांव मेें भी विकास की गंगा बहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed