फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   voter list me garbari par hangama

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर हंगामा

Wed, 02 Sep 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
voter list me garbari par hangama
तहसील दिवस में लोगों ने पंचायतों की मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने गड़बड़ी ठीक नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्राम नंगला बढ़ी के लोग एकत्र होकर तहसील दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने की शिकायत की। लोगों ने आरोप लगाया कि बीएलओ ने दूसरे गांव के लोगों की वोट ही उनके गांव में शामिल कर दीं। एक बार कटवा भी दी थीं, लेकिन फिर से जोड़ दी गईं।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों को जांच कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 63 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीनगर सराय की विमला शर्मा ने अपने भाई और भाभी से अपनी और अपने पिता की जान को खतरा बताते हुए शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की।

 उसने उन पर पैसा और भूमि हड़पने का आरोप लगाया। बड़ौत के सचिन भारद्वाज ने ग्राम सिसाना स्थित एक आयल मिल्स के संचालक पर उसका वेतन न देने का आरोप लगाते हुए वेतन दिलाने की मांग की।

उन्होंने सिंघावली अहीर के मृतक बुंदू की पत्नी बिलकिश को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके अलावा नया गांव के एक प्रकरण में तहसीलदार को बारिसाना सर्टिफिकेट बनाकर एक ही दिन में निर्गत कराने के निर्देश दिए।

 नाम काटने की मांग
खेकड़ा। गांव अहमदनगर के ग्रामीण लोकेश, देशपाल, रामकिशन, महेंद्र, ओमकार आदि मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंचे। बताया कि ग्राम अहमदनगर की वोटर लिस्ट में करीब एक दर्जन वोट ऐसी है, जो तीस वर्षों से दिल्ली में रहते हैै। दिल्ली की वोटर लिस्ट में भी उनके नाम है और वहां के चुनावों में वोट डालते है।


 ऐसे में भारतीय निर्वाचन आयोग के नियमानुसार इन लोगों की वोट गांव की मतदाता सूची से निकाले जाए। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed