{"_id":"628a7067e7a29767601e3b08","slug":"volunteers-who-arrived-in-the-costumes-of-their-states-scattered-the-colors-of-culture-baghpat-news-mrt5897189133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने राज्यों की वेशभूषा में पहुंचे स्वयं सेवकों ने बिखेरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने राज्यों की वेशभूषा में पहुंचे स्वयं सेवकों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
विज्ञापन
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का दीप प्रज
- फोटो : BAGHPAT
एसपीसी डिग्री कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के दूसरा दिन
बरेली विवि के कुलपति डा. केपी सिंह ने किया समाज निर्माण में सहयोग का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एसपीसी डिग्री कालेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने अपने-अपने राज्यों की वेशभूषा में पहुंच कर संस्कृति का परिचय दिया। महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति डा. केपी सिंह ने स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण में मिली सीख से समाज का निर्माण करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केपी सिंह, सभापति डीएम राजकमल यादव, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ अशोक श्रोती, शिविर के मुख्य संरक्षक डॉ वीरेंद्र सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ भपेंद्र चौधरी ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर संचालक राहुल सिंह परिहार के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने अतिथियों का तालियों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ केपी सिंह ने कहा कि बागपत में कई संस्कृतियों का मिलान हुआ है। उन्होंने स्वयं सेवकों को शिविर में मिलने वाले प्रशिक्षण को जीवन में उतारने और समाज का निर्माण करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
दूसरे सत्र में शिविर संचालक राहुल सिंह परिहार ने स्वयं सेवकों को एनएसएस और शिविर के अन्य दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की योजना के बारे में जानकारी दी। 24 मई को नगर के पक्का घाट, गांधी बाजार आदि मुख्य स्थानों से पद यात्रा निकाली जाएगी। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह, सचिव राजेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, ऑडिटर गजे सिंह, प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, राजकुमार चौहान, श्रीनिवास, यशपाल सिंह, डॉ सुनील तोमर, गंगाशरण यादव, पवन ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ: डा. केपी सिंह
कुलपति डा. केपी सिंह ने कहा कि पहले के मुकाबले शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि जहां शिक्षा बेहतर होगी, वहां विकास भी उसी तरह से अच्छा होगा। शिक्षित लोगों की सोच के सहारे विकास की नींव रखी जाती है और बागपत में शिक्षा का स्तर काफी बेहतर हुआ है।

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग करने पहुंच?- फोटो : BAGHPAT