फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteers organized an environmental protection rally

स्वयं सेवकों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण रैली

Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Volunteers organized an environmental protection rally
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शुक्रवार को तृतीय दिवसीय शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज की देखरेख में रासेयो के लक्ष्य गीत व ईश वंदना के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में सहराज खान प्रथम, पारिक मलिक द्वितीय व विपुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वयं सेवकों ने बिजरौल रोड, पटेल नगर, मधुबन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, बिनौली रोड से होते हुए वापस कॉलेज तक जन जागरूक रैली निकाली। डॉ. सतीश चंद शर्मा, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. सौरभ सिंह और डॉ. योगेंद्र सेन ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। डॉ. रघुराज सिंह ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रचार में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसमें भारत व राज कुमार आदि स्वयंसेवकों ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें रवि, जितेंद्र, सुभाष गंगवार, रोहित, जयदेव, धीरेंद्र, अविनाश आदि रहे े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed