फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteers learn the tricks of self-defense

स्वयं सेविकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे

Thu, 11 Mar 2021 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Volunteers learn the tricks of self-defense
खेकड़ा। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में स्वयं सेविकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल पर सफाई की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की स्वयं सेविकाओं ने सर्वप्रथम सफाई अभियान चलाया। शिविर के प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ने स्वयं सेविकाओं को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने मां सरस्वती वंदना व राष्ट्रगान के साथ किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने नशा मुक्ति आंदोलन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। छात्रा आरती, दीपशिखा शर्मा, काजल, कीर्ति, रूपल, प्राची आदि ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। संचालन शिक्षिका रुचि यादव ने किया। यहां मोनिका त्यागी, मधु, गरिमा, विनीता तोमर, उर्मिला, तानिया आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के शिविर में स्वयं सेविकाओं ने सर्वप्रथम अभियान चलाकर सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके बाद कुटीर एवं लघु उद्योगों के बारे में जानकारी दी। छात्रा अलका, आरजू, कोमल यादव, मेघा, मानसी, वर्षा आदि ने विचार रखे। यहां डॉ. निकलेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक लोकेश शर्मा, कनिका, उपेंद्र शर्मा, नीलम, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed