फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vitamin C pills end, demand for citrus fruits increased

विटामिन सी की गोलियां गायब, खट्टे फलों की डिमांड बढ़ी

Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vitamin C pills end, demand for citrus fruits increased
बागपत। विटामिन सी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नगर में दवाईयों की दुकानों पर विटामिन सी की गोलियों का स्टॉक खत्म है। विटामिन सी की पूर्ति के लिए अब बाजारों में खट्टे फलों की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में संतरा और नींबू की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

चिकित्सक अब कोरोना वायरस का असर कम करने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। जिसके कारण विटामिन सी की गोलियों की डिमांड बढ़ गई है। नगर की हनुमंत मेडिकल एजेंसी व कृतिका मेडिकल स्टोर पर विटामिन सी की गोलियों का स्टॉक खत्म हो गया है। लोग गोलियों की डिमांड कर रहे हैं, मगर स्टॉक न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। बाजारों में विटामिन सी से प्रचुर मात्रा के खट्टे फलों की डिमांड बढ़ गई है। बाजारों में अधिकतर लोग संतरा और नींबू की डिमांड कर रहे है। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत का कहना है कि विटामिन सी का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

विटामिन सी के फायदे
विटामिन सी शरीर के छोटे-छोटे सेल को एकजूट रखता है। रक्तवाहिकाओं को मजबूत बनाता है। हड्डियों को ज्रोड़ने वाला कोलाजेन पदार्थ, रक्त वाहिकाएं का निर्माण करता है। कोलेस्ट्रोल का नियंत्रण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें है विटामिन सी
बागपत। विटामिन सी के स्रोत - आंवला, संतरा, अंगूर, टमाटर, नींबू, सेब, केला, मूली के पत्ते, बंदगोभी, चुकंदर, पालक, दूध, मुनक्का, पुदीना, कटहल, शलजम ।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed