फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Viral video of cows being buried in dumping ground

खेकड़ा में डंपिंग ग्राऊंड़ में गौवंश को कूडे के ढेर में दबाने का वीडियों हुआ वायरल, हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री

Wed, 28 Sep 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Viral video of cows being buried in dumping ground
डंपिंग ग्राउंड में गोवंश को कूडे़ में दबाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में दो मृत गायों को कूड़े के ढेर में दबाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मृत गायों को नगर पालिका प्रशासन के अधीन चल रही अस्थाई गोशाला का बताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
मंगलवार को खेकड़ा में फखरपुर मार्ग स्थित नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कूड़े के ढेर में दो मृत गाय दिखाई दे रहीं हैं। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बडौली, कार्यकर्ता सचिन कुमार, खेेकड़ा के रहने वाले समाजसेवी सुधीर धामा ने इन दोनों मृत गायों को अस्थाई गोशाला का बताते हुए आरोप लगाया कि अस्थाई गोशाला के गोवंशों को भरपेट चारा नहीं दिया जा रहा है। गोशाला में सफाई भी नहीं कराई जा रही है। इससे बीमार होकर गोवंश की मौत हो रही है। नगर पालिका प्रशासन न तो मृत गायों का पोस्टमार्टम करा रहा है और ना ही शासन को उनकी रिपोर्ट भेज रहा है। चुपके से मृत गायों को ट्रैक्टर ट्राली में कूड़े के बीच दबाकर डंपिंग ग्राउंड में डलवाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगरपालिका के ईओ अनिल पंडित का कहना है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है। उन्हें खेकड़ा में किसी बेसहारा मृत पशु के होने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों ने मृत पशु को जमीन में दबा दिया था। कर्मचारियों को मृत गायों को डंपिंग ग्राउंड में न डालने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अपूर्वा यादव का कहना है कि मृत गायों की वायरल वीडियो के मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed