फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Viral patients increasing, dengue confirmed in 13

वायरल के मरीज बढ़ रहे, 13 में अभी तक डेंगू की पुष्टि

Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Viral patients increasing, dengue confirmed in 13
बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मौसम में बदलाव आने से जिले में वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिससे ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जिले में 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
अस्पताल में अधिकतर आने वाले मरीज बुखार से पीड़ित हैं। अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक नए और लगभग 500 पुराने मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त बागपत सीएचसी पर भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएचसी पर रोजाना लगभग 400 ओपीडी हो रही हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से दिनभर भीड़ लगी रहती है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को अपने खानपान और सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बढ़ रहे बुखार के मरीज
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से वायरल बढ़ रहा है। अस्पताल में आने से सबसे अधिक मरीज वायरल से पीड़ित हैं। इसके अतिरिक्त एक हिलवाड़ी के किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना लगभग चार सौ ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 लोगों में हो चुकी है डेंगू की पुष्टि
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित दवा का छिडक़ाव कराया जा रहा है। कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है। बिनौली ब्लॉक के दाहा, भड़ल, दोघट व अन्य गांवों में नियमित कैंप लगवाए जा रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed