{"_id":"642d20ecf24cbb895e0c4c14","slug":"villagers-were-forced-to-pass-through-dirty-water-with-a-dead-body-in-binauli-baghpat-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबसी: बागपत के बिनौली में शव को गंदे पानी से लेकर गुजरने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी: बागपत के बिनौली में शव को गंदे पानी से लेकर गुजरने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल
Wed, 05 Apr 2023 01:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:40 PM IST
सार
बागपत जनपद के बिनौली से एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यहां ग्रामीण एक शव को लेकर गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हो गए। वहीं ग्रामीणों ने अधिकारियों से गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
गंदे पानी से शव लेकर गुजरते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली में ग्रामीण शव को लेकर गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हो गए। यहां बुधवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाना था लेकिन बस्ती में घुटनों तक पानी जमा था। ऐसे में ग्रामीण शव को लेकर गंदे पानी के बीच से ही गुजरने को मजबूर हुए। वहीं ग्रामीणों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिनौली की शीतला बस्ती में मार्ग पर बारिश का अत्यधिक पानी जमा होने से बुधवार को एक ग्रामीण का शव लेकर बस्तीवासियों को पानी से निकलना पड़ा। बताया गया कि शीतला बस्ती में करीब सौ परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: यहां अचानक हिलने लगते हैं घर, गिरने लगते हैं रखे बर्तन, 40 दुकानों-मकानों में आईं दरारें, ये है वजह
बस्ती में स्थित तालाब पर अतिक्रमण के चलते मार्ग पर गंदा पानी जमा रहता है। इसके कारण बस्तीवासियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से मार्ग पर अत्यधिक पानी जमा हो गया।
बुधवार को बस्ती में रामकुमार(60) पुत्र सुरजे की बीमारी के चलते मौत हो गई। मार्ग पर जलभराव के चलते बस्तीवासियों को उसके शव को लेकर पानी से होकर गुजरना पड़ा।
बस्तीवासियों ने प्रशासन से मार्ग का भराव कर निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रेणू धामा ने कहा कि बस्ती का मार्ग काफी नीचा है जिसका सर्वे करा दिया गया जल्द मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल बस्ती से पानी निकलवाया जा रहा है।