{"_id":"61bb4444e72fd30ef5711d2b","slug":"villagers-uproar-against-ghatauli-baghpat-news-mrt5692806194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची टीम ने कांटे को ठीक कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कूड़ी गांव में मलकपुर शुगर मिल के मिनी गन्ना क्रय केंद्र पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची टीम ने केंद्र के कांटे को ठीक कराया। किसानों ने भविष्य में समस्या होने पर धरने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में मलकपुर मिल का मिनी गन्ना क्रय केंद्र है। इस पर घटतौली की जा रही है। शिकायत करने पर दो दिन तक तौल सहीं की जाती है, मगर फिर से घटतौली शुरू कर दी जाती है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गुस्साए किसान घटतौली करने पर तौल लिपिक के खिलाफ मलकपुर शुगर मिल पहुंचे और उन्होंने कांटे की जांच कराने की मांग की। किसानों की मांग पर टीम ने क्रय केंद्र कांटे को ठीक कराया। किसानों ने फिर से गड़बड़ी मिलने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में जयवीर सिंह पप्पू पहलवान रविंद्र, जितेंद्र, रामबीर, हरेंद्र, नीरज, पंकज, हरपाल मौजूद रहे।