फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers troubled by power cuts threatened to stage a sit-in

Baghpat News: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

Sat, 13 Jul 2024 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by power cuts threatened to stage a sit-in
-समस्या का समाधान न होने पर विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर धरना देने की चेतावनी दी
विज्ञापन

बिनौली। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बिनौली क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर धरना देने की चेतावनी दी।

विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, दादरी, दरकावदा, गढ़ीदुल्ला, सिरसलगढ़, मुकिमपुरा, गलेहता आदि गांव के लोग बिजली कटौती को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीकर्मी आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति में कटौती कर रहे हैं। दिन और रात के समय कई बार विद्युत सप्लाई काटी जाती है। लो वोल्टेज में आपूर्ति आने से भी ग्रामीण परेशान हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर धरना देने की चेतावनी दी। संदीप धामा, तेजपाल सिंह, अनुज धामा, गुलवीर, विनय धामा, नरेंद्र धामा, धर्मेंद्र कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed