फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers stopped road construction by creating ruckus

ग्रामीणों ने हंगामा कर सड़क निर्माण रुकवाया

Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped road construction by creating ruckus
फजलपुर में ठेकेदार से नोक झोंक कर सड़क निर्माण कार्य रुकवाते ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
फजलपुर-तेड़ा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का पालन न करने का आरोप
विज्ञापन

ठेकेदार के कागजात दिखाने के बाद ही ग्रामीणों ने कार्य शुरू होने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बिनौली वाया फजलपुर-तेड़ा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को सोमवार को फजलपुर और तितरौदा गांव के ग्रामीणों ने हंगामा कर रुकवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता और मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार के मानकों के अनुसार किए जा रहे कार्य के कागजात दिखाने पर ही ग्रामीणों ने निर्माण शुरू करने दिया।
तेड़ा गांव से फजलपुर सुंदरनगर गांव के पास तक सड़क बनकर तैयार हो गई थी। सोमवार को ग्राम प्रधान फजलपुर सुधीर राजपूत, सुशील राजपूत तितरौदा के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और हंगामा करते हुए चल रहे कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों की ठेकेदार निशांत तोमर से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। तैयार की गई सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस पर ठेकेदार निशांत तोमर ने कहा कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप यानि 20 एमएम माल डालकर ही किया जा रहा है। ग्रामीणों को इस संबंध में कागजात भी दिखाए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और दो घंटे बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रदर्शन करने वालों में राजीव कुमार, अनिल कुमार, संजीव, गौरव, वीरेंद्र, मनीष, रिंकू, प्रभाकर, अनिल नाई, वीरेंद्र राजपूत, महेश, बीजे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed