फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers stop work of railway underpass, commotion

ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास का काम रूकवाया, हंगामा

Sat, 03 Apr 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers stop work of railway underpass, commotion
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव के रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास की चौड़ाई कम होने व कट की मांग को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन

बली ब्राह्मण पुट्टी, गाधी, निबाली, अहमद शाहपुर पदड़ा, महेशपुर चोपड़ा सहित आदि कई गांवों के ग्रामीण शनिवार सुबह बली गांव के रेलवे फाटक पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाया। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल बली ने कहा कि अंडरपास की चौड़ाई बहुत कम है। दो बुग्गी आमने-सामने नहीं निकल सकती। जिससे किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बली, पुट्टी आदि गांव के ग्रामीणों को टटीरी आने के लिए अंडरपास में रास्ता दिया जाए। उन्होंने अंडरपास में दो कट यानी दो रास्तों की मांग की। ब्राह्मणपुट्टी के पूर्व प्रधान नीरज शर्मा ने कहा कि यदि उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो ग्रामीण रेलवे के खिलाफ आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सत्येंद्र, शीशपाल, राजू, भोपाल, सत्यवीर, श्यामसुंदर, चमन लाल शर्मा, ईश्वर सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र, महेश, प्रशांत, आकाश आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed