{"_id":"632dfeb662bbf127b4703b42","slug":"villagers-sitting-on-dharna-due-to-lack-of-quality-road-construction-baghpat-news-mrt6065865186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं होने पर धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं होने पर धरने पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, चांदीनगर। धौलीप्याऊ-चमरावल मार्ग निर्माण में अनियमितता बरतने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण नही करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने अंडरपास के नीचे धरना शुरू कर दिया। शाम को ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया और धरना समाप्त कर दिया।
सिंगौली तगा, गौना, ललियाना समेत कई गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को अंडरपास के नीचे धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धौलीप्याऊ से ललियाना मार्ग से कई गांव जुड़ते हैं, जहां से हजारों लोग रोजाना दिल्ली व अन्य जगहों पर आवागमन करते हैं। आरोप लगाया कि पिछले 14 सालों से मार्ग जर्जर हालत में था, जिस पर चार दिन पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ। आरोप लगाया कि सड़क बनने के बाद तुरंत उखड़ने लगे। आरोप लगाया कि सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग उठाई। उधर, भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल भी धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या से मंत्री को भी अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। शाम को ग्रामीणों ने डीएम से मिलने का निर्णय लेते हुए धरना समाप्त कर दिया।
धरना देने वालों में सुनील त्यागी, राकेश, विकाश प्रधान, धर्मेंद्र कश्यप, मुकेश, सुरेंद्र, राजकमल, राकेश, लाखे चौधरी, बाबूराम प्रधान, सचिन, दीपक, किशनपाल मौजूद रहे।