फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers sitting on dharna demanding ration

राशन की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

Wed, 06 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on dharna demanding ration
दोघट। राशन की मांग को लेकर बुधवार को कांहड के ग्रामीण ग्राम प्रधान के आवास पर धरने पर बैठ गए। कहना था कि उन्हें तीन माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। जिन्हें मिल रहा है, उन्हें यूनिट से कम राशन का वितरण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान नरेंद्र अहलावत के राशन दिलवाने का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। राशन डीलर सुखपाल का कहना है कि राशन कार्ड की यूनिट के हिसाब से राशन वितरण किया जा रहा है। आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल का कहना है कि उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन यूनिट अपडेट कराई है, लेकिन डीलर के पास सूची नहीं पहुंची है। धरना देने वालों में कमला, अरुण, पिंकी, बिमला, रतन, करतारी, अशोक, प्रतिभा, छोटी, अनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा शुरू कराने की मांग की
फोटो - 7
बागपत। वाजिदपुर के अतुल रूहेला ने उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा को भेजे पत्र में बताया है कि बागपत को पिछले कई वर्षों से समेकित शिक्षा से बाहर रखा गया है। जिले को समेकित शिक्षा से बाहर रखे जाने के कारण सैकड़ों मूक बाधिर बच्चे शिक्षा से वंचित रह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed