{"_id":"5f6f847f8ebc3e9bb22069c2","slug":"villagers-protest-to-stop-the-process-of-building-underpass-baraut-news-mrt5031283191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास बनवाएं जाने की प्रक्रिया पर लगे रोक, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास बनवाएं जाने की प्रक्रिया पर लगे रोक, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंडरपास बनवाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कई गांवों के ग्रामीणों ने तहसील में पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली-छछरपुर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास अंडरपास बनाएं जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार को आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाजपा नेता व ग्राम प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को गूंगाखेडी, बावली, छछरपुर, जिवाना, हसनपुर, बिजरौल आदि गांवों के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट का कहना था कि बावली-छछरपुर मार्ग क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन रहता है। फिलहाल गन्ने का भी सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू करायी जा रही है, इसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने रेलवे विभाग के अफसरों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संजीव प्रधान, जयवीर, प्रमोद, हरेन्द्र, सुखवीर, ओमवीर प्रधान, अजय प्रधान, दीपक, उपेन्द्र, राहुल, प्रदीप, जयपाल, हरेन्द्र शामिल रहे।