फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers protest in Tehsil regarding waterlogging

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest in Tehsil regarding waterlogging
बड़ौत। तुगाना के ग्रामीणों ने जलभराव के विरोध में बुधवार को तहसील पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी तहसील कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। वहीं, ग्रामीणों ने एसडीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण गांव की गलियों में कई फीट तक पानी भरा होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। गांव में तालाब ओवरफ्लो हैं, ये थोड़ी बारिश होते ही उफन जाते हैं। इनसे आए दिन सांप निकलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक महिला को सांप ने काट लिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। बताया कि कुछ ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से क्षुब्ध होकर मकान पर बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं, एसडीएम दुुर्गेश मिश्र ने मौके पर जाकर जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में सत्यवीर, मांगेराम, सुबोध, प्रवीण, आकाश, सतेंद्र, इकबाल, धर्मेंद्र, राजवीर, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed