फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Shabga demonstrated against the station head

शबगा के ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Shabga demonstrated against the station head
बागपत एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते शबगा गांव के ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
गोकशी कराने का लगाया आरोप, एएसपी ने सीओ बड़ौत को सौंपी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव के ग्रामीण मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। छपरौली थानाध्यक्ष पर गोकशी कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एएसपी को सौंपते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एएसपी मनीष कुमार मिश्रा को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शबगा गांव में काफी समय से कुछ लोग लगातार गोकशी कर रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत थानाध्यक्ष से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव निवासी नीटू सरोहा ने अपने मोबाइल से गोकशी की वीडियो बनाकर थानाध्यक्ष को दिखाई थी। उन्होंने मोबाइल जब्त कर लिया और वीडियो डिलीट कर वापस दे दिया। इसके बाद गोकशी करने वालों के धमकी भरे फोन आने लगे। उसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। नीटू ने इसकी शिकायत की तो थानाध्यक्ष ने धमकाते हुए उल्टा नीटू के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने गोकशी की घटनाओं पर अंकुश न लगने पर अप्रिय घटना होने की आशंका जताई। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एएसपी ने पहले सीओ बड़ौत से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। बाद में पुराना मामला बताते हुए शिकायत कर्ताओं को गांव की राजनीति से दूर रहने की हिदायत भी दी। इस दौरान रवि शास्त्री, मुकेश आर्य, धर्मेंद्र पंवार, धर्मवीर, राजीव कुमार, अंकुर पंवार, प्रवीण, विक्रम, आशू ठेकेदार, विपिन, रामकिशन शर्मा, रामपाल, राकेश, सुंदर, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबगा के ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ बड़ौत को जांच दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - एएसपी मनीष कुमार मिश्रा
सभी आरोप बेबुनियाद हैं, शबगा गांव में कोई गोकशी नहीं हुई। चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोग गोकशी के झूठे आरोप लगाए थे। इनके आरोपों की पूर्व में जांच कराई गई थी। झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। - छपरौली थानाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed