फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Kandera protest at Collectorate and SP office

कंडेरा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पर दिया धरना

Thu, 04 Feb 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Kandera protest at Collectorate and SP office
बागपत कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे कंडेरा गांव के ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
- विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और डीएम राजकमल यादव ने सुनीं बात
विज्ञापन

- एसपी अभिषेक सिंह से भी मिलने पहुंचे कंडेरा गांव के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव के भरत हत्याकांड के खुलासे के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और डीएम राजकमल यादव ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि वारदात का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।

कंडेरा गांव निवासी भरत की निर्माणाधीन डेयरी में हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय भरत का ममेरा भाई विनीत भी उसके पास सोया हुआ था। उसके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए थे। घटना के दस दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को सुराग नहीं लगा पाई है। बृहस्पतिवार को हत्याकांड के खुलासे की मां को लेकर ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। चौरी चौरा शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में मौजूद छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिली तो वह डीएम राजकमल यादव को लेकर मौके पर पहुंचे। डीएम ने एसपी अभिषेक सिंह से बात की। आश्वासन दिया कि वारदात का खुलासा होगा और पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। कलक्ट्रेट से ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी अभिषेक सिंह से वारदात के खुलासे की मांग की। मृतक भरत के पिता विनोद कुमार, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, रामवीर, सुखपाल सिंह, गुल्लू, बिजेंद्र कुमार, मुन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed