फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Bamnauli reached the police station against the watchman

Baghpat News: चौकीदार के खिलाफ थाने पहुंचे बामनौली के ग्रामीण

Sat, 14 Oct 2023 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Bamnauli reached the police station against the watchman
-ग्रामीणों को डराकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फोटो 6
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट। चौकीदार के खिलाफ शनिवार को बामनौली गांव के ग्रामीण थाना दिवस में पहुंचे। यहां उन्होंने चौकीदार पर ग्रामीणों को डराकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। साथ ही उसे हटाने की मांग की।

बामनौली गांव के ग्रामीणों ने थाना दिवस में शिकायत देते हुए बताया कि चौकीदार सही काम न ही कर रहा, जो पुलिस से अच्छी जान पहचान होने की धमकी देकर ग्रामीणों को डराता रहता है। उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो भी विरोध करता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने चौकीदार को हटाकर साफ छवि का चौकीदार रखने की मांग की। ग्रामीणों को थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में कृष्णपाल, अक्षय कुमार, रवि कुमार, संजीव, अरविंद, मोहित, चरण सिंह, गौरव, विपिन तोमर, जयकुमार, उमेश, अमित, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed