फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers encounter bullies

असारा में ग्रामीणों की बदमाशों से मुठभेड़

Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers encounter bullies
पकड़ा गया बदमाश जाकिर। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के असारा-भनेड़ा मार्ग पर दिन दहाड़े दो सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से नगदी और मोबाइल लूट लिया । दंपति ने गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने जंगल में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की, लेकिन ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने बदमाशों के पास से भारी मात्रा में कारतूस और राइफल और बंदूक बरामद की।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब दो बजे असारा गांव निवासी मतलूम अपने पत्नी रूबीना खातून के साथ बाइक से भनेड़ा गांव जा रहे थे। शामली और बागपत जनपद की सीमा के पास उन्हें दो सशस्त्र बदमाश मिले और उन्होंने दंपति को हथियारों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उनसे दो हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। बाद में बदमाशों ने लूटे दंपति को पहचान लिया तो उन्होंने उन्हें बाइक लौटा दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद दंपति वापस असारा गांव लौट गया और गांव में पहुंचकर शोर मचा दिया। बदमाशों की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंचे और एक खेत में बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसकी सूचना ककड़ीपुर पुलिस चौकी को भी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बदमाशों को धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला थाना के प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया पकड़े  बदमाश साबिर और जाकिर पुत्र इसराइल असारा गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से राइफल और एक देशी बंदूक,  25 कारतूस 315 बोर और 12 कारतूस 12 बोर के बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। 


20 नलकूपों में नकब लगाया
दोघट। निरपुड़ा गांव में मंगलवार की रात में चोर किसान बिल्लू, करण सिंह ठेकेदार, महेंद्र, ओमवीर, राजेश, जगवीरा, इकबाल, तेजवीर, सत्यपाल, हरवीर, अनिल, आजाद समेत 20 किसानों के नलकूपों में नकब लगाकर विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। इस संबंध में किसानों ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed