फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers create ruckus in front of SDM over waterlogging

जलभराव को लेकर ग्रामीणों का एसडीएम के सामने हंगामा

Tue, 15 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus in front of SDM over waterlogging
दोघट। भड़ल गांव के पानी की निकासी के लिए तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया। जिसके चलते एसडीएम वापस लौट गए।
विज्ञापन

भड़ल के पानी की निकासी के लिए डीएम के आदेश पर तालाब खुदाई का कार्य चल रहा है। जिसका एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम ने तालाब की खुदाई तथा पानी निकासी के लिए ग्रामीणों से पानी निकासी के लिए राय ली। निरपुड़ा के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि भड़ल का पानी बंद पड़ी टंकी के पाइपों से निरपुड़ा के रजवाहे में डाले जाने का विचार किया जा रहा है। जिससे नाराज ग्राम प्रधान निरपुड़ा सूबेदार प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण भड़ल गांव पहुंचे। एसडीएम के सामने जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि भड़ल का पानी निरपुड़ा रजवाहे में किसी भी कीमत पर नहीं डालने दिया जाएगा। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम वापस लौट गए। इस मौके पर ओमवीर, तेजपाल, नीटू, काला, उमेश, कय्यूम, जाकिर, गुल्लू, यासीन आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि भड़ल के तालाब की खुदाई का निरीक्षण करने एवं पानी निकासी का रास्ता देखने गए थे। अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed