फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers clash with police to collect dead body of student from pyre

चिता से छात्र का शव उठाने पहुंची पुलिस

Sat, 16 Nov 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers clash with police to collect dead body of student from pyre
बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में हंगामा कर रहे लोगो को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
चिता से छात्र का शव उठाने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण
विज्ञापन

बागपत। पाबला गांव में बीकॉम के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने पहुंचे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव ले जाने का प्रयास करने लगी। इसे लेकर ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। पिता ने कहा कि बेटे ने खुदकुशी की है। इसके बाद पुलिस लौट गई।

पाबला गांव निवासी किसान सतपाल का 21 वर्षीय पुत्र कुलदीप बीकॉम का छात्र था। शुक्रवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। इसी बीच किसी के सूचना देने पर पुलिस पहुंची और जलती चिता से शव को निकालने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण पुलिसकर्मियों के सामने खड़े हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों को शव को चिता से नहीं निकालने दिया। वहीं, छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह परिवार सहित खेत में गया था। घर पर कुलदीप अकेला था। वह खेत में खाना लेकर जाने वाला था। लेकिन नहीं पहुंचा। सुबह करीब नौ बजे घर के बरामदे में वह मृत मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि कुलदीप पिछले कुछ माह से परेशान सा रहता था। लेकिन उसने आत्महत्या कैसे की, इस बारे में पता नहीं है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तस्करा डाल दिया है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है। परिजनों ने लिखित में दे दिया है। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुलदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव  में पुलिस से होती नोक-झोक

बागपत के पाबला बेगमाबाद गांव में पुलिस से होती नोक-झोक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed