{"_id":"6089a2f28ebc3eb92d46a95f","slug":"villagers-attacked-the-health-department-team-in-kirthal-baghpat-news-mrt5362872122","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरठल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरठल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। क्षेत्र के किरठल गांव में कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में गाड़ी चालक सौरभ आर्य सिर में चोट लगने से घायल हो गया। आरोपियों ने दो कोरोना टेस्टिंग किट तोड़ दी है। आरोप है कि ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक व टीम प्रभारी के साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौच की। सूचना पर सीओ आलोक सिंह, बड़ौत कोतवाली व छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर रमाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किरठल गांव के दस लोगों की रिपोर्ट में पॉजिटिव आई थी। पूर्व में भी 24 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुधवार को डॉ. शिखा और डॉ. मंसूर अहमद के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट करने के लिए गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता शुरू कर दी। उन्हें फर्जी बताते हुए डिग्री दिखाने को कहा। जब टीम के सदस्यों ने अपने परिचय पत्र दिखाए तो हंगामा कर दिया। विरोध करते हुए होम आइसोलेट होने से इंकार कर दिया।
आरोप है कि ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मारपीट कर कोरोना जांच की कोरोना टेस्टिंग की दो किट तोड़ दी। मारपीट में गाड़ी चालक सौरभ आर्य की आंख बाल-बाल बच गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। टीम की सूचना पर सीओ आलोक सिंह, बड़ौत कोतवाली पुलिस व छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने इस संबंध में एसपी अभिषेक से बात कर कार्रवाई और विभाग की टीम को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपियों के खिलाफ रमाला थाना में तहरीर दी है। सीओ आलोक सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने तहरीर दी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। रमाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।