फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers are scared of leopard's knock, are afraid to go to the fields

Baghpat News: तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण भयभीत, खेतों में जाने से डर रहे

Sun, 11 Jun 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers are scared of leopard's knock, are afraid to go to the fields
रामनगर गांव के जंगल में देखा गया तेंदुआ व शावक का फाइल फोटो
- समूह बनाकर हाथों में लाठी डंडे लेकर खेतों में जाने को मजबूर हुए किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। तेड़ा-रामनगर मार्ग पर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए से डरे ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे है। उधर खेतों में गन्ने की खुदाई का काम भी अटक गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए पकड़ने की मांग की है।
रामनगर-तेड़ा मार्ग पर दो दिन पहले तेंदुआ और एक शावक देखा गया था। जिसे देखते ही किसान वहां से भाग गए, लेकिन एक किसान ने तेंदुए और उसके शावक की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जंगल में तेंदुआ होने का पता चलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद से किसान भी खेतों में जाने से भी डर रहे है। ग्रामीण संजय, मणिकांत, सतेंद्र आदि का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी जंगल में जाकर तेंदुए और उसके शावक को पकड़वाये।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शेर गिरी ने बताया कि जंगल में तेंदुए की दस्तक के बाद ग्रामीणों को सावधान कर दिया गया है। जिसके चलते किसान समूह बनाकर हाथों में लाठी डंडे लेकर खेतों में जा रहे है और समूह बनाकर ही काम कर रहे है। इस मामले में डीएफओ हेमंत सेठ का कहना है कि जंगल में मिले तेंदुए के पंजों के निशान की जांच की जा रही है। वन विभाग की एक टीम जंगल में लगातार घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed