फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village-village monitoring committees will be active

गांव-गांव सक्रिय होंगी निगरानी समितियां

Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Village-village monitoring committees will be active
समितियों को पुनर्गठित कर क्रियाशील किए जाने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से खलबली है। ग्रामीण इलाकों में प्रसार रोकने के लिए ग्राम पंचायत वार गठित निगरानी समितियों को पुनर्गठित कर क्रियाशील किए जाने के आदेश हो गए हैं। इस मामले में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निगरानी समितियों को सक्रिय कर उनसे निर्धारित प्रारूप पर रोजाना कोविड संबंधी रिपोर्ट ली जाएं।

बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने हाल ही में नियुक्त पंचायत सहायकों को भी निगरानी समिति में सदस्य सचिव के रूप में सम्मिलित करने का निर्देश दिया है। समिति में प्रधान अध्यक्ष व पंचायत सहायक सदस्य सचिव होंगे। इनके अलावा ग्राम पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी, राशन डीलर, लेखपाल, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत स्वच्छाग्रही, युवक मंगल दल के सदस्य एवं चौकीदार सदस्य की भूमिका में होंगे। समिति का मुख्य कार्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई मेडिकल किट वितरित कराना होगा। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के क्वारंटीन या होम आइसोलेशन की निगरानी, बाहर से आने वाले और ग्राम में कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर से स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन की कार्रवाई करना आदि काम भी समिति के जिम्मे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed