फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village secretary and senior assistant suspended in DPRO dispute

ग्राम सचिव व डीपीआरओ विवाद में वरिष्ठ सहायक सस्पेंड, जांच शुरू कराई

Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Village secretary and senior assistant suspended in DPRO dispute
बागपत। ग्राम सचिव व डीपीआरओ के विवाद में जिला पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ सहायक पर गाज गिर गई। डीपीआरओ गाजियाबाद ने उन्हें निलंबित कर मेरठ उपनिदेशक पंचायत के कार्यालय से संबद्ध कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद को सौंपकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जिससे उसके आधार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

ग्राम सचिवों ने डीपीआरओ व वरिष्ठ सहायक शफीक अहमद पर रुपये मांगने तथा बिन कारण उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विकास भवन में धरना शुरू कर दिया था। ग्राम सचिवों ने डीपीआरओ व वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर अन्य जिले में भेजने की मांग रखी थी। ग्राम सचिवों का धरना 17 दिन तक चलने के कारण गांवों के विकास कार्य ठप हो गए थे। जिसमें बृहस्पतिवार को डीएम व बड़ौत विधायक ने वरिष्ठ सहायक पर कार्रवाई करने के साथ ही डीपीआरओ का तबादला कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। इस मामले में गाजियाबाद डीपीआरओ ने वरिष्ठ सहायक शफीक अहमद को निलंबित कर दिया है और उप निदेशक पंचायत मेरठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वह बिना बताए मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे। इसका उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद को सौंपी है। वहीं, ग्राम सचिवों की समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा का कहना है कि उनकी पहली मांग पूरी हो गई है और अब डीपीआरओ पर कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed