फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village secretaries took out procession in Collectorate and Vikas Bhawan

ग्राम सचिवों ने कलक्ट्रेट व विकास भवन में जुलूस निकाला

Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Village secretaries took out procession in Collectorate and Vikas Bhawan
अपनी मांगो को लेकर बागपत विकास भवन से कलक्ट्रेट के लिए जुलूस निकालते ग्राम सचिव व सफाई कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। ग्राम सचिवों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट व विकास भवन में जुलूस निकाला। ग्राम सचिवों की मांगों को लेकर डीएम व सीडीओ से बातचीत भी हुई, लेकिन उसके बाद भी उनकी बात नहीं बन सकी। अब धरना खत्म करने को लेकर अधिकारी बृहस्पतिवार को दोबारा से ग्राम सचिवों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम सचिवों ने डीपीआरओ व लिपिक को सस्पेंड करने की मांग को लेकर आंदोलन चलाया हुआ है। सभी विकास भवन में धरना देकर बैठे है। इसके अलावा दो ग्राम सचिवों ने भूख हड़ताल की हुई है। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को ग्राम सचिवों व सफाई कर्मियों ने कलक्ट्रेट के साथ ही विकास भवन में जुलूस निकाला। ग्राम सचिव संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इसको लेकर डीएम व सीडीओ से बातचीत हुई थी। जिसमें यह तय हुआ था कि ग्राम सचिवों की हालत खराब होती देखकर लिपिक को सस्पेंड करके अन्य जिले में भेजने पर भूख हड़ताल खत्म कर दी जाएगी। लेकिन डीपीआरओ के तबादले तक धरना जारी रहेगा। अधिकारी धरना भी खत्म करने की बात कहने लगे तो इसके लिए साफ इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed