फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vikas wins, public rejects false promise: Somendra

विकास जीता, झूठे वायदे को जनता ने नकारा : सोमेंद्र

Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vikas wins, public rejects false promise: Somendra
विकास जीता, झूठे वायदे को जनता ने नकारा : सोमेंद्र
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर जिले के पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। जगह-जगह लड्डू और मिठाइयां बांटी गई। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह विकास कार्यों की जीत है। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए भी रवाना हुआ।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गया। जिले में सोमेंद्र ढाका के चैंबर पर लड्डू बांटे गए। ढाका ने कहा कि जनता ने भ्रामक मुद्दों को नकार दिया है। यह बड़ी जीत है। शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे वास्तविक मुद्दों पर वोट दी गई है। मीडिया प्रभारी अजीत सिंह एडवोकेट ने कहा कि इतनी बड़ी जीत देश में पहली बार हुई है। खेकड़ा नगर पालिका सभासद सुधीर धामा एडवोकेट ने कहा कि दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया। सुरजीत सिंह ढाका, पूर्व बार अध्यक्ष सोबीर सिंह, केपी, ओमपाल मान, धनवीर, सुनील शर्मा, विनय कुमार मौजूद रहे। वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी में आप कार्यकर्ता राजू सैनी के आवास पर कार्यकर्ता की बैठक हुई। इसमें मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर राजू सैनी, डॉ सतीश, धर्मवीर, नूर हसन, राम नरेश, सेवा राम, सुनील, राजन, शौकीन अहमद, मोंटू, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
आप की जीत पर रालोद ने जताई खुशी
बागपत। रालोद नेताओं ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जीत पर खुशी मनाई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र फेल हो गए। जनता ने काम को स्वीकार कर झूठे वायदे को नकार दिया है। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि भाजपा को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed