फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   vidut nigam ke adhikshan abhiyamta suspend

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सस्पेंड

Sat, 13 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
vidut nigam ke adhikshan abhiyamta suspend
अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय - फोटो : अमर उजाला
बागपत।  शामली में छह साल पहले अनियमितता के मामले में बागपत विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय को सस्पेंड कर दिया। शामली में वह एक्सईएन थे। इसकी शासन स्तर पर जांच चल रही थी। मुख्य अभियंता मेरठ डीके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


बागपत के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय वर्ष 2011-12 में शामली में एक्सईएन के पद पर तैनात थे। वहां के किसानों और अन्य लोगों ने नलकूप कनेक्शनों के एस्टीमेट में गड़बड़ी करने समेत कई अन्य शिकायत निगम के उच्च अधिकारियों से की थी। मेरठ के अफसरों ने रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी।
विज्ञापन


लखनऊ के अधिकारियों ने मामले की जांच की। मामले को गंभीरता से लेेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। निगम के मुख्य अभियंता मेरठ डीके गर्ग ने कहा शामली की शिकायत पर एसई वीके पांडेय सस्पेंड हुए है। यह कार्रवाई        शासन स्तर से हुई है। इस संबंध में उनको लखनऊ से अवगत कराया गया है। वह बागपत में लंबे समय से तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed