{"_id":"60a946298ebc3e1d477c6730","slug":"video-van-departs-to-make-aware-baghpat-news-mrt5393554121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक करने के उद्देश्य से एलईडी वीडियो वैन को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक करने के उद्देश्य से एलईडी वीडियो वैन को किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम राजकमल यादव ने कलक्ट्रेट परिसर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आई जनपद के आम जनमानस को कोरोना संक्रमण के बचाव के प्रति और अधिक जागरूक करने के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट से जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। एलईडी वैन के माध्यम से संक्रमण से बचाव एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों एवं लक्षण युक्त व्यक्तियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराने के उद्देश्य से आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत शासन एवं प्रशासनिक स्तर से विभिन्न प्रकार के प्रयास लगातार जारी किए जा रहे हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकें। आमजन को कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षात्मक उपाय और सावधानियों के बारे में जागरूक करने के लिए जनपद में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाएगा।
पवन यादव ने 150 ऑक्सीमीटर व 100 मास्क किए दान
बागपत। बुलंदशहर के मूल निवासी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पवन यादव ने शनिवार को डीएम राजकमल यादव को 150 पल्स ऑक्सीमीटर व 100 मास्क दान किए। सुन्हेड़ा गांव के अमरपाल ने कोविड संबंधित सुरक्षा कवच दान किए। डीएम ने दोनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दानवीरों को इस वैश्विक महामारी में आगे बढ़ने की जरूरत है। संवाद