फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of young man with sharp weapons with guns goes viral

अवैध तमंचों- धारदार हथियारों के साथ युवक की वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 07 Feb 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Video of young man with sharp weapons with guns goes viral
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक युवक का 29 सेकेंड की वीडियो तमंचे व तलवारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमेें एक युवक दो तमंचे व कुछ धारदार हथियारों का प्रदर्शन करता दिख रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई है ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक युवक तमंचे व धारदार हथियारों के साथ नजर आ रहा है। हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवक ने 29 सेकेंड का एक वीडियो बनाया है। जिसमें वह स्लो मोशन में हाथ में तमंचे लेकर प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। बताया कि वायरल वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खामपुर गांव की है। हालांकि युवक कौन है इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है परंतु वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं, सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed