फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Victims will get justice for Saksham

सक्षम पंडित को इंसाफ न मिलने तक किया जाएगा आंदोलन

Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Victims will get justice for Saksham
बड़ौत। कोताना रोड स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में सोमवार को ब्राह्मण समाज की पंचायत हुई। इसमें सक्षम पंडित से मारपीट व उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर आक्रोश जताया। समाज के लोग मंगलवार को डीएम व एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। ऐसा नहीं होने पर 23 जुलाई को कलेक्ट्रट में धरना-प्रदर्शन करने का भी निर्णय किया।
विज्ञापन

पंडित सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सक्षम पंडित से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने तब चुप नहीं बैठेंगे। पीड़ित को को हरसंभव इंसाफ दिलाएंगे। पंचायत में मंगलवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने का निर्णय किया। ऐसा न होने पर 23 जुलाई को कलेक्ट्रट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। पंडित नीरज कौशिक ने बताया कि घटना से समाज में रोष है। न्याय के लिए मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया जाएगा। पंचायत में पंडित राजपाल शर्मा, संजीव शर्मा, अमित वशिष्ठ, रमेश शर्मा, प्रधानाचार्य सेवाराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सचिन, पवन शर्मा, मनु तिवारी, दीपक शर्मा, पंडित श्याम बिहारी, हरेंद्र बामनौली, अंकित निनाना, राजीव महनवा, राजपाल शर्मा, संजीव शर्मा, अंकुर, योगेश प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed