{"_id":"5fe0e6ba8ebc3e3db521c16d","slug":"vice-president-of-indian-farmers-organization-arrested-baghpat-news-mrt5166112120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष को किया नजरबंद
विज्ञापन
बागपत। नये तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आंदोलन को देखकर पुलिस सक्रिय रही। पुलिस ने भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक को हिसावदा गांव में नजरबंद किया।
भारतीय किसान संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह की अगुवाई में ईस्टर्न पेरिफेरल के नजदीक मवी कलां में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने का एलान किया था। सोमवार सुबह एसओ सिंघावली अहीर शिव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल हिसावदा गांव में पहुंचे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक को घर पर ही रोककर नजरबंद कर लिया। मलिक ने कहा कि किसानों के समर्थन में न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
किसानों के लिए खाना लेकर हुए रवाना
दोघट। नये तीनों कृषि कानून के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरने पर मौजिजाबाद नांगल के किसान सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली में खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य भी धरने पर बैठे हैं। जबकि वह धरने पर बैठे किसानों के लिए गांव से खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। सोमवार को गांव से करीब छह क्विंटल गाजर का तैयार हलवा लेकर गए। इसमें मोनू, रोहित, काला, अनुज, गौरव, सुनील, परवेज, सौरभ, उपेंद्र, शोकी, जीत शर्मा आदि रहे।