फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Veterinarians are upset, not doctors in animal hospitals

पशु अस्पतालों में चिकित्सक नहीं, पशुपालकों की जेब हो रही ढीली

Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Veterinarians are upset, not doctors in animal hospitals
पशु अस्पतालों में चिकित्सक नहीं पशुपालक परेशान
विज्ञापन

बागपत, दोघट। निरपुड़ा और बेगमाबाद गढ़ी गांव के पशु अस्पतालों में पशु चिकित्सक और फार्मासिस्ट तैनात नहीं होने के कारण पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को पशुपालकों ने पशु अस्पतालों पर प्रदर्शन कर पशु चिकित्सक व फार्मासिस्ट तैनात करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ पशुओं में लंपी तेजी से फैलता जा रहा है और पशुओं की मौत भी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के पशु अस्पताल में स्टाफ नहीं है। निरपुड़ा व बेगमाबाद गढ़ी गांव में सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पशुपालक देवेंद्र राणा का कहना है कि लंपी रोग फैल रहा है। प्राइवेट पशु चिकित्सकों के यहां जाकर महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। उधर, भड़ल के पशुपालक जगपाल सिंह का कहना है कि पशुपालकों की परेशानी को देखते हुए जल्द पशु चिकित्सकों की तैनाती की जाए। मांग करने वालों में राकेश, सतेंद्र, जगबीर, इंद्रपाल, देवेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
वर्जन-
जिले में पशु चिकित्सकों के कई पद खाली हैं, जिनकी तैनाती के लिए शासन से पशु चिकित्सकों व फार्मासिस्टों की डिमांड की गई है। शासन से पशु चिकित्सक मिलते ही सभी पशु अस्पतालों में तैनात कर दिए जाएंगे। - डॉ. रमेश चंद्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed