{"_id":"57af7c0d4f1c1bc530ee4ada","slug":"verification-of-the-regime-was-a-huge-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में धड़ाम हो गई शासन की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में धड़ाम हो गई शासन की सूची
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कन्या विधा धन वितरण से दो दिन पहले ही लखनऊ से भेजी गई छात्राओं की सूची में लापरवाही उजागर हुई है। सूची में दर्ज 15 छात्राएं एससी के बजाए ओबीसी या सामान्य वर्ग की निकली। इनका कन्या विधा धन रोक लिया गया गया है। अब केवल 451 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। 15 छात्राओं की सूची दोबारा तैयार की जाएगी।
खेकड़ा में 16 अगस्त का कन्या विधा धन का वितरण किया जाना है। शासन ने डीआईओएस ऑफिस में 466 छात्राओं की सूची तैयार कर भेजी है। शनिवार को इसका सत्यापन कराया गया तो 15 ऐसी छात्राएं मिली जिन्हें एससी का दर्शाया गया है, लेकिन कॉलेज के रिकॉर्ड में वह या तो ओबीसी हैं या फिर सामान्य।
डीआईओएस की जानकारी में मामला पहुंचते ही इनके कन्या विधा धन को रोक लिया गया है। वित्त लेखाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सत्यापन में अपात्र पाए जाने के कारण इन छात्राओं का कन्या विधा धन रोका गया है। 16 अगस्त के समारोह में केवल 451 छात्राओं के चेक तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
एससी वर्ग को ही मिलेगा लाभ
वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि दोबारा से इन छात्राओं का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। अंतिम जांच में भी अगर इन 15 छात्राओं ने पात्रता की शर्ते पूरी नहीं की तो एससी वर्ग की मेरिट से अन्य 15 छात्राओं का चयन कर उन्हें कन्या विधा धन के चेक दिए जाएंगे।