{"_id":"602d5af68ebc3ee8fe1182c5","slug":"vehicles-stuck-in-jam-despite-fastag-baghpat-news-mrt5258175126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पर फास्टैग, फिर भी टोल के जाम में फंसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पर फास्टैग, फिर भी टोल के जाम में फंसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे मवी कलां इंटरचेंज पर फास्टैग को लेकर बुधवार को हंगामे की स्थिति रही। जिन वाहनों पर फास्टैग लगा है, वे भी जाम में फंसे रहे। चालकों का कहना है कि फास्टैग लगवाने के बावजूद उन्हें जाम जूझना पड़ रहा है।
एनएचएआई की ओर से प्रत्येक नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। टोल पर लगे सेंसर से ही फास्टैग के जरिए टोल वसूलने का प्लान तैयार है। अधिकतर वाहनों पर फास्टैग नहीं होने से मुश्किल खड़ी हो रही है। इसके चलते मवी कलां इंटरचेंज पर एग्जिट होने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। यहां दो कतार से वाहन निकाले जा रहे हैं। ऐसे में जिन वाहनों पर फास्टैग लगा है, उन्हें भी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। वह भी बेरोकटोक टोल प्लाजा से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। टोल मैनेजर अभिषेक शुक्ला का कहना है कि व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
यात्रियों का कहना है
गंगानगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पर फास्टैग लगा है। इसके बावजूद जाम में आधे घंटे तक फंसे रहे। उनके आगे चल रहे वाहनों पर फास्टैग नहीं था। इस वजह से टोल से बेरोकटोक नहीं निकल पा रहे हैं। कैश और फास्टैग की कतार मिनी टोल प्लाजा पर भी अलग होनी चाहिए।
विज्ञापन
सोनीपत निवासी परविंद्र का कहना है कि गाड़ी पर फास्टैग लगा होने के बावजूद जाम में फंसे रहे। दोनों तरह के वाहन एक ही कतार में होने मुश्किल हो रही है। इससे फास्टैग लगाए जाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से अभी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
बस और टेंपो चालक भिड़े
खेकड़ा। मवी कलां इंटरचेंज पर बुधवार को बस और टेंपो की टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के चालकों में कहासुनी हो गई। हंगामे के कारण जाम लग गया। टोलकर्मियों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया।