{"_id":"57cb265e4f1c1b92252cb010","slug":"vehicle-robber-gang-arrested-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन लुटेरा गिरोह गिरफ्त में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन लुटेरा गिरोह गिरफ्त में
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
एएसपी कार्यालय में पुलिस हिरासत में लिए गए लूट के आरोपी युवक।
- फोटो : amar ujala
बागपत। क्राइम ब्रांच और दोघट पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश को दबोचा। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उनके पास से नोएडा समेत कई स्थानों से लूटी गई चार कार के अलावा दो तमंचे, चाकू बरामद किए हैं।
एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि पकड़े गए बदमाश अनीस उर्फ चांद पुत्र नजमुद्दीन निवासी नराज जदौड़ा (मुजफ्फरनगर), हाल निवासी शेखपुरा, आरिफ पुत्र जमशेद निवासी फ्रांसगढ़ उर्फ फौलादनगर, अजीत कुमार उर्फ अजय पुत्र अर्जुन सिंह निवासी औरंग शाहपुर (मेरठ) है। जबकि उनका साथी सुभम पुत्र विनोद निवासी आजादनगर बागपत भागने में कामयाब हो गया। आरोपी नोएडा से लूटी कई कारों को लेकर शुक्रवार को भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर धनौरा गांव में भट्ठे के पास से आरोपी पकड़े गए।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया उन्होंने कई लूट की घटना को अंजाम दिया है। उनके पास से लूटी की चार कार, दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोख और एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपी एनसीआर क्षेत्र में लूट की वारदात को ज्यादातर अंजाम देते थे। एएसपी का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
हत्या के केस में जेल जा चुका है अनीश
बागपत। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनीस ने करीब आठ साल पूर्व महताब की हत्या कर दी थी। इस केस में वह जेल गया था। आरोपी अनीस का कहना है कि महताब की पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई थी।
कॉल सेंटर में काम करता था अजीत
बागपत। अजीत का कहना है कि वह नोएडा में कॉल सेंटर में नौकरी करता था। अनीस ऑटो चालक है तथा आरिफ मोटर रिपेयर का काम करता है।