{"_id":"683059427dc7a4d7450cf677","slug":"vegetable-vendor-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-baghpat-news-c-28-1-bag1001-131884-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
-बड़़ौत-छपरौली मार्ग पर नंगला सिनौली गांव के समीप हुआ हादसा, बड़ौत की मंडी में सब्जी खरीदने जा रहा था मृतक
फोटो नौ और नौ ए
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। नंगला सिनौली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से रेहड़े के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार सब्जी विक्रेता देव (22) की बड़ौत के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
लुहारा गांव के रहने वाले सोनू ने बताया कि उसका छोटा भाई देव सब्जी बेचता था, जो शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से अपना रेहड़ा लेकर बड़ौत मंडी जा रहा था। वह भी पीछे-पीछे बाइक से मंडी जा रहा था।
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर आदर्श नंगला गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसके भाई देव के रेहड़े में जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे रेहड़े के परखच्चे उड़ गए। पीछे से वह घटनास्थल पर पहुंचा तो देव घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे लेकर बड़ौत के अस्पताल में पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देव की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनू ने पुलिस से टक्कर मारने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। मृतक देव दो भाइयों में छोटा था। उधर पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।