{"_id":"63af2316b340a2644535da1a","slug":"varsha-became-the-winner-in-high-jump-baghpat-news-mrt6199202103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऊंची कूद में वर्षा बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऊंची कूद में वर्षा बनी विजेता
विज्ञापन
रटौल। खैला के तेजस इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को ऊंची कूद में वर्षा त्यागी और शूटिंग में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बाजी मारी। संस्था में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर में प्रशिक्षुओं को तंबू और पिरामिड निर्माण का प्रशिक्षण दिया।
इंस्टीट्यूट में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद और शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। ऊंची कूद में वर्षा त्यागी प्रथम, नेहा द्वितीय और संजू तीसरे स्थान पर रही। शूटिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम पहले और बीए तृतीय वर्ष की टीम दूसरे स्थान पर रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने प्रथम वर्ष की टीम को 65-58 से हराकर मैच जीता। उधर संस्था में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर में प्रशिक्षक सचिन शर्मा व हरीश कुमार ने प्रशिक्षुओं को तंबू निर्माण, पिरामिड बनाना बनाने का प्रशिक्षण दिया। चेयरमैन डॉ. केएस तोमर ने कहा कि स्काउट एंड गाइड के जीवन में अनुशासन अनिवार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने शिविर में सीखी गई गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए जागरूक किया। अनुशासन और संयम मनुष्य के जीवन के लिए जरूरी है। मौके पर प्रबंधक विपिन कुमार, चंद्रपाल सिंह, हीरा मलिक, मनीष, यश, शोभा मौजूद रहे।