{"_id":"63e5400acdf57fabd10ea749","slug":"vaccine-finished-vaccination-stopped-baghpat-news-c-14-1-111565-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: वैक्सीन हुई खत्म, रुका टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: वैक्सीन हुई खत्म, रुका टीकाकरण
Fri, 10 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में वैक्सीन खत्म होने से टीकाकरण रुक गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से वैक्सीन की मांग की है। वैक्सीन मिलने पर जिले में सत्र लगाकर कोरोनारोधी टीकाकरण शुरु किया जाएगा। जिले में अभी लगभग 22 हजार लाभार्थियों को दूसरी डोज और साढ़े आठ लाख लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगनी बाकी है।
शासन स्तर से वैक्सीन की आपूर्ति न होने से जिले में कोरोना का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। शासन की ओर से जिले में एक सप्ताह पूर्व आठ हजार डोज भिजवाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को महाअभियान चलाकर कोरोनारोधी टीकाकरण किया था। इसके अलावा सभी ब्लॉक और जिला अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा था।
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो गई और टीकाकरण रुक गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार-बार वैक्सीन की डिमांड की जा रही है, मगर आपूर्ति न होने से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने के कारण कोरोनारोधी टीकाकरण रुक गया है। जिले में 11 लाख 467 लाभार्थियों को कोरोनारोधी की पहली डोज लगाई गई थी। अभी 21 हजार 881 लाभार्थियों को दूसरी और आठ लाख 47 हजार लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई जानी बाकी है।