फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination is necessary to prevent infection: Shahar Qazi

संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी : शहर काजी

Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vaccination is necessary to prevent infection: Shahar Qazi
बागपत। मदरसा अशरफ उलूम पुराना कस्बा में सोमवार को टीकाकरण कैंप लगाकर लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शिविर का उद्घाटन शहर काजी हबीबुर्रहमान और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शहर काजी ने नगर के लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी को संक्रमण से बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण करा रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कराकर ही संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि शिविर में सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। शिविर में अहसान कासमी, डॉ. सुऐब, डॉ. रहमान, एएनएम चंचल प्रभा, रीता देवी, हाजी उब्बेद, हाजी हामिद का सहयोग रहा। उधर, सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में रोडवेज के 100 से अधिक बस चालक , परिचालक और कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed